फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Two accountants suspended on negligence in drought relief

सूखा राहत में लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित

Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
सूखा राहत के लिए तहसील में आई रकम में से मात्र डेढ़ फीसदी ही अभी तक सलेमपुर के किसानों को मिली है। जबकि जिले के अन्य तहसीलों में पांच फीसदी सूखा राहत की रकम किसानों के अकाउंट में भेजी जा चुकी है। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए लापरवाही बरतने वाले लेखपाल उमाशंकर पांडेय और ब्रजेशलाल श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है और तहसील प्रशासन को रकम बांटे जाने में तेजी लाने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


शासन से पर्याप्त रकम मिलने के बाद भी तहसील के 531 गांव के किसानों को अभी तक सूखा राहत की रकम नहीं मिल सकी है। लेखपालों की लापरवाही के कारण अभी तक अधिकांश गांवों के किसानों का बैंक अकाउंट सहित सूची तैयार नहीं हो सकी है। वहीं रुद्रपुर, भाटपाररानी, बरहज, देवरिया सदर तहसील में पांच फीसदी से अधिक सूखा राहत की रकम किसानों को दी जा चुकी है। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने तहसीलदार को हिदायत दी। 
विज्ञापन

चर्चा है कि लेखपाल गांवों में जाने से कतरा रहे हैं। इससे अधिकांश किसान वंचित हो जा रहे हैं। तहसील प्रशासन ने अभी तक 100 गांवों के किसानों के बैंक अकाउंट में सूखा राहत की रकम भेजी है। तहसीलदार ने बताया कि बीच में एक सप्ताह तक लेखपालों के हड़ताल पर चले जाने से यह परेशानी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed