चिकन पॉक्स से बीस बच्चे बीमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देसही देवरिया के पिपरा मदन गोपाल के बाद अब लार के सुतावर गांव में चिकन पॉक्स का प्रकोप फैल गया है। पिपरा मदन गोपाल में दो लोगों की मौत से गांव के लोग जहां सदमे में हैं वहीं सुतावर में बीस बच्चों के चिकन पॉक्स से पीड़ित होने की खबर है। बीमार बच्चों का इलाज निजी डॉक्टर के यहां घर वाले करा रहे हैं। इलाज के बावजूद कई बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार नहीं है। इससे घर वाले परेशान है। गांव के अन्य लोगों में इस बीमारी को लेकर डर बना हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इससे अनजान है।
लार के सुतावर गांव निवासी जब्बार, इसू, नजमा समेत नौ परिवार के बच्चों में चिकन पॉक्स के लक्षण दिख रहे हैं। इनमें अर्जुन, इरफान, मुस्कान, महमूद, जुबैदा, शादिल, सबनम, सैराबानो समेत बीस बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चों का इलाज घर वाले निजी डॉक्टरों के यहां करा रहे हैं। घर वालों के अनुसार अधिकांश बच्चों को इलाज के बाद भी कोई खास राहत नहीं मिल रही है और आस-पास के घरों के बच्चों में चिकन पॉक्स का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।इससे एक तरफ गांव के लोगों में भय व्याप्त है। वहीं स्वास्थ्य महकमा को इसकी जानकारी तक नहीं है। गांववालों का कहना है कि यदि समय रहते चिकन पॉक्स से पीड़ित बच्चों का सहीं ढंग से इलाज नहीं हुआ तो यह भयावह रूप ले सकता है। लार सीएचसी के अधीक्षक डा. बीबी सिंह ने कहा कि सुतावर गांव के बच्चों में चेचक फैलने की कोई सूचना नहीं है। इसकी जानकारी कराई जाएगी।