फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tushika Verma state champion in Taekwondo for the second time

Deoria News: तुषिका वर्मा ताइक्वांडो में दूसरी बार स्टेट चैंपियन

Mon, 15 Jul 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 15 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tushika Verma state champion in Taekwondo for the second time
लखनऊ में आयोजित स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक विजेताओं का स्वगत
विज्ञापन

नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में आयोजित स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले की खिलाड़ी तुषिका वर्मा ने जूनियर अंडर-55 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही, इस भार वर्ग में यूपी टीम की ओर से नेशनल के लिए क्वालीफाई भी किया। टीम के वापसी के बाद सोमवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में देवरिया ताइक्वांडो संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वर्ण पदक जीतने वाली तुषिका ने बताया कि उनका पहला मैच साईं लखनऊ की खिलाड़ी से हुआ। इसमें उन्होंने उसे 12-03 व 8-0 से, अगले मैच में प्रयागराज को 12-0 एवं 10-0 से तथा फाइनल में लखनऊ के खिलाड़ी को 15-05 एवं 12-03 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि तुषिका लगातार दूसरी बार प्रदेश चैंपियन बनने के साथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित की गई हैं। इसके अलावा विभिन्न भार वर्ग में अभिषेक कुमार फाइनल में लखनऊ साईं से पराजित होकर रजत पदक, आयुषी कुशवाहा कांस्य, प्रियंका कुमारी रजत, श्रेष्ठ शांडिल्य कांस्य, शुभम यादव कांस्य, सत्यम मिश्रा कांस्य और गार्गी मिश्रा ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव एवं देवरिया ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया ने कहा कि प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर इन खिलाड़ियों ने स्टेट स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देवरिया की खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग करेगी और प्रदेश के लिए पदक भी जीते, इसके लिए उसके प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed