फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Truck loaded with sugarcane collides with high tension wire

Deoria News: हाइटेंशन तार से टकराया गन्ना लदा ट्रक, ट्रांसफार्मर में लगी आग

Sat, 18 Nov 2023 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with sugarcane collides with high tension wire
देवरिया। तरकुलवा के मुसहरी चौराहे के पास शुक्रवार की शाम को गन्ना लदा ट्रक हाईटेंशन तार से टकरा गया। टक्कर लगते ही ट्रांसफार्मर में आग लग गई। चालक व खलासी ट्रक छोड़कर भाग गए। लोगों ने तरकुलवा उपकेंद्र पर सूचना दी तो आपूर्ति ठप हुई और बड़ा हादसा होने से बचा। हादसे के कारण चार घंटे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

कुशीनगर के ढांडा चीनी मिल ने मुसहरी में गन्ना तौल क्रय केंद्र बनाया गया है। शाम करीब 4 बजे एक ट्रक गन्ना लेकर जा रहा था। ट्रक अभी मुसहरी चौराहा के पास पहुंचा था। अधिक ऊंचाई तक गन्ना लदे होने के कारण हाईटेंशन तार से टकरा गया। गन्ना से टकराते ही तारों से चिंगारी निकलने लगी। इसके कारण 63 केवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं हादसा होते ही चालक व खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने उपकेंद्र पर जेई को इसकी जानकारी दी। जेई ने फोन कर मेन लाइन की आपूर्ति बंद कराई। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसकी वजह से सड़क पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। जेई संदीप कुमार ने बताया कि तार से गन्ना लोडेड ट्रक टकरा गया है। इसके चलते 50 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप है। देर रात को आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed