फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Truck Crushed couple riding a scooty and dragged them for several kilometers In Deoria

Deoria Road Accident: देवरिया में ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, कई किमी तक घसीटा, दोनों की दर्दनाक मौत

Sun, 19 Nov 2023 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 19 Nov 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
Truck Crushed couple riding a scooty and dragged them for several kilometers In Deoria
देवरिया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना इलाके के महेन-कुसम्हां स्थित एक ईंट भट्ठे के पास कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर रविवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रक और स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में स्कूटी सवार दंपती की मौके पर मौत हो गई। दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे। ट्रक में फंसी स्कूटी करीब तीन किलोमीटर तक घिसटती रही। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही ट्रक और स्कूटी थाने लाई।
विज्ञापन


मदनपुर कस्बा के रमईपुर वार्ड के रहने वाले मुर्तजा अंसारी (45) पुत्र ऐनुल अंसारी रुद्रपुर में मकान बनाकर रहते हैं। मुर्तजा अपनी पत्नी शकीना खातून के साथ स्कूटी से कपरवार एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में महेन के कुसम्हां स्थित एक ईंट भट्ठे के पास गलत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में शकीना की मौके पर मौत हो गई। वहीं स्कूटी में फंसे होने के कारण पति मुर्तजा काफी दूर तक घिसटते रहे। उनकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर बरांव चौराहे पर ट्रैक्टर खड़ा कर भाग रहे ट्रक को घेर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed