{"_id":"5fd3b5178ebc3e3f871b6e4c","slug":"trolly-turned-down-deoria-news-gkp376477756","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह का सामान लेकर जा रही ट्राली पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह का सामान लेकर जा रही ट्राली पलटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह का सामान लेकर जा रही ट्राली पलटी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के भाटपाररानी-भिंगारी बाजार मार्ग पर जसुई गांव के समीप शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण एक बाइक सवार को बचाने में शादी समारोह का सामान लेकर जा रही ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना से एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। संयोग अच्छा था कि कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं अज्ञात वाहन की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई, उनमें सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए।
नगर के एक टेंट हाउस से चालक ट्रैक्टर-ट्राली पर शादी समारोह का सामान लेकर भिंगारी बाजार की तरफ जा रहा था। वह जसुई गांव के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्राली सड़क पर पलट गई। इसके चलते भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग पर लगभग एक घंटे आवागमन ठप रहा। कुछ देर बाद सामान हटाने के बाद ट्राली को सीधा कर हटाया गया, इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। इसके अलावा बृहस्पतिवार की देर रात फुलवरिया चौराहा के समीप एक मारुति कार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। उसमें सवार लोग क्षतिग्रस्त कार छोड़ चले गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों घटना की सूचना है। दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है।