तरकुलवा के दो युवकों की गुजरात में मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुए हादसे में तरकुलवा इलाके के युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक फैक्ट्री के ऊपर बेल्डिंग का काम कर रहे थे।
हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। तरकुलवा के महुअवा बजराटार निवासी विनोद यादव 26 और सोनू प्रजापति 30 छह माह पूर्व गुजरात कमाने गए थे।
बलसाड़ शहर दोनों एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में बेल्डिंग का काम करते थे। परिवारवालों के मुताबिक, रविवार की दोपहर में फैक्ट्री के ऊपरी मंजिल पर दोनों एक साथ बेल्डिंग कर रहे थे।
अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों एक साथ नीचे आ गिरे। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
शाम करीब पांच बजे परिवारवालों को हादसे की जानकारी हुई। परिवार के सदस्य गुजरात के लिए रवाना हो गए। दोनों परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
सोनू प्रजापति की चार साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। जबकि विनोद की अभी शादी नहीं थी।