फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tried to rape

Deoria News: किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 04 Feb 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 04 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
tried to rape
विरोध करने पर युवक ने किशोरी पर किया प्रहार, जान बचाकर बाहर निकलकर हुई मूर्च्छित एसओ बोले : दूसरी तहरीर लिखकर दो नहीं तो तुम्हारे ऊपर भी दर्ज कर दूंगा केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पड़ोस के एक घर में दुल्हन देखने जा रही एक किशोरी को गांव का ही एक युवक जबरन अपने सुनसान घर में खींच ले गया। दरवाजा बंद कर उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू किशोरी के हाथ पर लगा। आरोपी युवक ने किशोरी का गला भी दबाया। किसी तरह उससे छुड़ाकर बाहर निकली। आरोपी के ही दरवाजे पर बाहर वह मूर्च्छित होकर गिर पड़ी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उसे उठाकर घर ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित पिता बदहवास बेटी के साथ तहरीर लेकर जब थाने पहुंचे तो एसओ ने तहरीर में अंकित कुछ बिंदुओं को हटाकर दूसरी तहरीर देने के लिए कहा। पीड़ित नहीं माना तो उसे डांटकर भगा दिया। बेटी को लेकर पीड़ित ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे पड़ोस के एक घर में दुल्हन देखने जा रही थी। इसी बीच एक युवक उसे पकड़कर जबरन अपने सुनसान घर में खींच लिया। दरवाजा बंद कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू किशोरी के हाथ में लग गया। चाकू गिर गया तो आरोपी युवक ने किशोरी का गला दबा दिया। वह किसी तरह बाहर निकली और अचेत होकर गिर गई। शोर सुनकर पहुंचे परिजन बेटी को घर लाए। पुलिस को मामले की जानकारी दी।
आरोप है कि पीड़ित पिता बेटी को लेकर थाने पर पहुंचा। आरोप है कि एसओ ने दूसरी तहरीर मांगी। तहरीर बदलने से मना करने पर पीड़ित को भगा दिया गया। पीड़ित ने एसपी संकल्प शर्मा से मिलकर गुहार लगाने पहुंचा। उनके न मिलने पर सीओ को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई।

सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष मिला था। महुआडीह एसओ को मामले में केस दर्ज कराया जा रहा है।
महुआडीह के थानाध्यक्ष गिरीशचंद्र राय ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास, पॉक्सो एक्ट और मारपीट के आरोप में देर शाम केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed