फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tried to rape

Deoria News: पैसे का लालच देकर किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश

Sat, 25 May 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 25 May 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
tried to rape
किशोरी ने किया शोर मचाया तो युवक हुआ फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र की एक किशोरी से उसी गांव के एक युवक ने पैसे का लालच देकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया तो युवक भाग निकला। इस मामले में लोगों ने 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस के चले जाने के बाद गांव के कुछ लोगों ने देर रात तक युवक को तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
बृहस्पतिवार की रात लगभग आठ बजे क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने घर में अकेली थी। किशोरी को अकेली जानकर उसी गांव का एक युवक घर में घुस गया और किशोरी से गलत करने की कोशिश करने लगा। किशोरी के विरोध करने के बाद वह उसे पैसे का लालच देने लगा। इस किशोरी शोर मचाने लगी।
विज्ञापन

इस दौरान युवक मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद किशोरी के पिता ने घर पहुंचकर 112 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पीआरवी पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मैं वीआईपी कार्यक्रम में हूं। घटना के संबंध में अभी हमें कुछ जानकारी नहीं है। तहरीर पड़ी होगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed