फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tributed to rani durgawati

शौर्य दिवस के रूप में मना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस

Thu, 24 Jun 2021 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
tributed to rani durgawati
शौर्य दिवस के रूप में मना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस
विज्ञापन

देवरिया। वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस शौर्य दिवस के रूप में बृहस्पतिवार को टाउन हाल में मनाया गया। भारतवर्शीय गोंड आदिवासी महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बहराइच के सांसद अक्षयवर लाल गोंड व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्चन व दीप प्रज्जवलन के साथ किया।
इस दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अनुसूचित जनजाति के सीटों पर नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने वीरांगना महारानी दुर्गावती के पूर्वज व वंशजों के इतिहास पर डॉ. अचल पुलस्तेय के लिखित शोध पुस्तक महान गणराज्य गढ़मंडला का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सांसद अक्षयवर लाल गोंड़ ने समाज के उत्थान के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री रामधनी गोंड ने कहा कि गोंड जाति का इतिहास गौरवशाली है। समाज के लोगों ने भारतीय सभ्यता, संस्कृति, स्वाभिमान की रक्षा के लिए समय-समय पर अपने प्राणो की आहुति दी। जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गोंड़ ने कहा कि हमें अपने संगठन को और भी मजबूत करना होगा। जिससे हम अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा कर सकें। इस दौरान रामविलास आर्य, पप्पू गोंड, बैजनाथ गोंड, आशुतोष शाह, मदन गोंड, रामाश्रय गोंड, हृदयानंद गोड, विशाल गोंड, राजकुमार, अशोक, जयनंदन प्रसाद, वकील गोंड, राधेश्याम, विनोद, ब्रहमानंद गोड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed