फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   tributed to ex mp mohan singh on his death anniversary

आठवीं पुण्यतिथि पर याद किए मोहन सिंह, माता प्रसाद ने बताया समाजवादी सचेतक

Wed, 22 Sep 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
tributed to ex mp mohan singh on his death anniversary
आठवीं पुण्यतिथि पर याद किए मोहन सिंह, माता प्रसाद ने बताया समाजवादी सचेतक
विज्ञापन

बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में पूर्व सांसद और समाजवादी सचेतक रहे स्व.मोहन सिंह की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शिद्दत से याद किया। नेताओं का कहना था कि छात्र जीवन से राजनीति की ककहरा की शुरुआत करने वाले मोहन सिंह ने सदन तक का सफर किया था जो आज भी स्मरणीय है।
बुधवार को मोहन सिंह सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व राज्यसभा सांसद कनकलता सिंह और अनंत आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास ने स्व. सिंह के चित्र पर पुष्प अर्चन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्व.मोहन सिंह लोहिया के विचारधारा से प्रभावित होकर समाजवाद की अलख जगाने वालों में से एक थे। वह स्तंभकार और समाजवादी सचेतक भी रहे हैं। राजनीतिक गलियारे में उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
विज्ञापन

पुण्यतिथि कार्यक्रम में आए पूर्व विधान सभाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 के लिए सजग रहते हुए जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम को अनंत मिश्र, पूर्व डीआईजी गुलाब सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, गजाला लारी, पीडी तिवारी, अंबिका यादव, स्वामीनाथ यादव, अवधेश चौधरी, जेपी जायसवाल, रामप्रवेश यादव, गुंजन यादव, विजय रावत, इलियास अंसारी, त्रिलोकी सिंह, गेनालाल, मनमोहन प्रसाद, जयप्रकाश सिंह, बाबूलाल चौधरी, रमाशंकर विद्यार्थी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान रामा सिंह, कामिल शेख, व्यास यादव, वीरेंद्र गुप्त, गौसुल आजम शेख, एडवोकेट प्रशांत सिंह, डॉ. संजय सिंह सोलंकी, प्रदीप यादव, शक्तिवर्द्धन सिंह, संतोष यादव, अब्दुल खालिक, अनिल गोस्वामी, अवनीश यादव, डब्लू शेख, परवेज आलम, डब्ल्यू मणि, रामप्यारे यादव, बेचू चौधरी, बजरंग बहादुर, अशोक सिंह, प्रमोद सिंह, हृदयानंद जायसवाल, विनोद जायसवाल, अशोक यादव, अंगद सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर समाजवादी चिंतक मोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
देवरिया/भाटपाररानी। डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज चितामन चक बगहा मठिया में समाजवादी चिंतक व देवरिया सदर के सांसद मोहन सिंह की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि संघर्षों के बल पर मोहन सिंह ने छात्रजीवन से ही समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य परसन यादव, इश्तेयाक अहमद, रमेश प्रसाद, रामखेेदू यादव, कन्हैयालाल, अनिल पांडेय, राकेश कुशवाहा, बृजकिशोर, सुमन यादव, पुष्पा, अमृता आदि मौजूद रहीं।

भाटपाररानी क्षेत्र के भरसर-छितौनी चौराहे पर बुधवार को पूर्व सांसद मोहन सिंह की आठवीं पुण्यतिथि सपाइयों ने मनाया। उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। पूर्व जिला सचिव अनूप यादव ने कहा कि मोहन सिंह एक सच्चे समाजवादी विचारधारा के व्यक्ति थे। युवा वर्ग को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना होगा। वे सदैव गरीबों, शोषितों और दलितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ते रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना से लेकर जीवन भर इसके विचारों को आगे बढ़ाने तथा पार्टी को मजबूत करने का काम किया। हमें उनके आदर्शों से सीख लेनी चाहिए। रामबली यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के सपनों को साकार करने में स्व. सिंह जी का हाथ सदैव आगे रहता था। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव, डॉ. राजेश सिंह कुशवाहा, त्रिभुवन सिंह कुशवाहा, कैलाश यादव, भरत यादव, विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुनील गुप्ता, संदीप प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed