{"_id":"64c024e8af2ea1a8c1032517","slug":"trial-tomorrow-for-sub-junior-and-junior-boys-and-girls-swimming-competition-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-2341-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कल
Wed, 26 Jul 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका एवं जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता के चयन ट्रायल की तिथि खेल निदेशालय ने घोषित कर दी है। ट्रायल में भाग लेने वाले प्रतिभागी जन्म प्रमाण पत्र के साथ ही इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे।
क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने मंगलवार को बताया खेल निदेशालय एवं प्रदेश तैराकी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में तीन से छह अगस्त तक आयोजित होनी है। इसके लिए जिला ट्रायल जनपद तैराकी संघ के पदाधिकारियों की देखरेख में 27 जुलाई को होगा। मंडल ट्रायल 29 जुलाई को गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होगा। जिला ट्रायल में जनपद निवासी खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। चयनित जनपद टीम ही मंडल ट्रायल में प्रतिभाग करेगी।