{"_id":"61bcd05dbfc99d725552fc59","slug":"trespass-near-police-station-deoria-news-gkp420263364","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई चोरी
तरकुलवा। थाने से चंद कदम की दूरी पर घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार को सुबह घर का सामान तितर-बितर देख गृहस्वामी के होश उड़ गए। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के तमाम दावों के बाद भी चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
तरकुलवा गांव में ब्लाक मुख्यालय के समीप राम नाथ हरिजन का घर है। शुक्रवार सुबह परिजन उठे तो घर का घर का सामान तितर-बितर था। बगल के खेत में बाक्स पड़ा था। उसमें रखे कीमती कपड़े समेत लाखों के गहने गायब थे। चोर खाली बाक्से को वहीं छोड़ दिए थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर लगभग तीन लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी होने की बात कही है। उसने घटना के लिए पड़ोस में रहने वाले नट बिरादरी के लोगों पर शक जताया है। थानाध्यक्ष नवीन सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।