{"_id":"613900708ebc3eb503034fe2","slug":"trespass-in-two-houses-and-a-shop-deoria-news-gkp408450186","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात दो घरों व एक दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात दो घरों व एक दुकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही रात दो घरों व एक दुकान में लाखों की चोरी
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना क्षेत्र में एक ही रात चोरी की तीन वारदात हो गई। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के मदरापाली भरथराय गांव में मंगलवार की रात हकीकुन निशा पत्नी स्व. इस्माइल खान के परिवार के लोग भोजन के बाद अंदर सो गए। रात में चोर एक लाख के जेवर के साथ ही नकदी चुरा ले गए। घर से कुछ दूरी पर फेंका गया खाली पर्स मिला। इसी गांव में दूसरी चोरी मुस्तकीम खान के घर हुई। चैनल का ताला बंद कर परिवार के लोग सो गए। सुबह पता चला कि बॉक्स का ताला तोड़कर चोर करीब तीन लाख के जेवर और तीस हजार रुपये उठा ले गए। जानकारी होने के बाद दोनों परिवारों के लोग शोर मचाया। मौके पर जुटे गांव के लोगों ने उनको दौड़ाया मगर, चोर भागने में सफल हो गए। डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। तीसरी वारदात क्षेत्र के रामपुर हिरामन चौराहे पर हुई। यहां दिघवा पौटवा गांव के हरिश्चंद्र प्रसाद बाइक रिपेयरिंग का काम करते हैं। उनकी दुकान का भी ताला तोड़कर मोबिल, रिंच सहित करीब दस हजार का सामान चोरी हो गया। साथ ही यहां मेडिकल स्टोर में भी चोरी का प्रयास किया गया। एक ही रात में तीन जगह चोरी से क्षेत्र में सनसनी है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।