{"_id":"62b8964b29507902e622c59e","slug":"trespass-in-three-houses-in-one-night-salempur-news-gkp4417321195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात तीन घरों में चोरी, नकदी समेत लाखों के गहने लेकर चंपत हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात तीन घरों में चोरी, नकदी समेत लाखों के गहने लेकर चंपत हुए चोर
विज्ञापन

लार रोड। मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव में शनिवार की रात चोरों ने तीन घरों को खंगाल दिया। छत के रास्ते तीन घुसकर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी उठा ले गए। सुबह घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी है।
कुंडौली गांव निवासी संदीप कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह व अलख भगत के घर के लोग शनिवार की रात भोजन करने के बाद छत पर सोने चले गए। छत के रास्ते दाखिल हुए चोर अलख भगत के घर से दो लाख रुपये के गहने, 35 हजार नकदी, संदीप कुशवाहा के घर से तीन लाख रुपये के गहने और सामान, 16 हजार नकदी, वीरेंद्र सिंह के घर से 70 हजार के गहने और सामान के साथ ही सात हजार रुपये उड़ा ले गए। रविवार की सुबह घर के अंदर कमरे का ताला टूटा देख पता चला कि चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया है। जबकि अलख भगत और संदीप कुशवाहा का घर लगभग सौ मीटर की दूरी पर है। तीसरा घर करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर है। एक ही रात में तीन घरों में हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं चोरों के बुलंद हौसले पुलिस की गश्त की पोल खोल रहे हैं। चोरी की सूचना मिलने पर मईल थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। छानबीन की जा रही है, जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।