फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trespass in shop

दुकान का शटर तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपए की चोरी

Thu, 24 Jun 2021 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
trespass in shop
दुकान का शटर तोड़कर नगदी सहित लाखों रुपए की चोरी
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के सोनूघाट चौराहे पर बुधवार की रात में मोबाइल फोन की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। सुबह लोगों ने दुकानदार को जानकारी दी। दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामगुलाम टोला निवासी जितेंद्र गोस्वामी पुत्र रविंद्र गिरी ने सोनूघाट चौराहे पर मोबाइल की दुकान खोल रखी है। बुधवार की शाम को वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा का दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा हुआ है। इस पर बगल के लोगों ने घटना की जानकारी दुकानदार को दी। जितेंद्र मौके पर पहुंचे तो देखे कि शटर खुला हुआ है। दुकान के भीतर अंदर से सामान गायब है। इसके साथ ही चोर काउंटर में रखे रुपये भी चुरा ले गए हैं। इस बात की सूचना दुकान के स्वामी ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जेल चौकी इंचार्ज ने छानबीन शुरू कर दी है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर डेढ़ लाख के सामान व नगदी चोरी होनी की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed