फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trespass in lockd house

गृहस्वामी के परिजन गए थे दिल्ली, ताला बंद मकान से 30 लाख की चोरी

Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
trespass in lockd house
गृहस्वामी के परिजन गए थे दिल्ली, ताला बंद मकान से 30 लाख की चोरी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के मुंसिफ कॉलोनी में ताला बंद मकान से जेवर व नकदी समेत 30 लाख का सामान चोरी हो गया। गृहस्वामी परिवार के साथ घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ था और सभी सामान बिखरे पड़े थे। उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
भलुअनी थाना क्षेत्र के बढ़या फुलवरिया गांव निवासी प्रभु नाथ तिवारी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने शहर के मुंसिफ कॉलोनी में मकान बनवा रखा है। यहां पर माता-पिता और छोटा बेटा रहता है। पांच अप्रैल को सभी लोग मकान में ताला बंद कर दिल्ली चले गए। कोरोना संक्रमण के कारण दिल्ली में परिजन फंस गए। इसी बीच चोर मकान के मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में रखे जेवर और नकदी लेकर चंपत हो गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर में रखा सोने की चार चूड़ी गले का हार मंगल सूत्र दो पाव जेब एक सोने की कंठी, दो चांदी का कराहना पायल, 12पीस कान की बाली, दो पीस सोने की चेन, पांच पीस चांदी की कटोरी, दो पीस चांदी का गिलास, 4 कान का झुमका, दो पीस कटोरी ,एक पीस चांदी का सिक्का, 18 सोने लॉकेट, चोरों ने चुरा लिया। कोतवाल राजू सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है बहुत जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बेटे के बर्थडे में गया था पूरा परिवार
प्रभु नाथ तिवारी दिल्ली में रहते हैं और परिजन यहां रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दिल्ली में ही इंजीनियर है छोटा बेटा शहर स्थित मकान पर रहता है। अप्रैल में छोटे बेटे का जन्मदिन था। परिजनों ने हंसी खुशी के साथ पूरे परिवार के बीच छोटे बेटे का जन्मदिन मनाने का मन बनाया और सभी को दिल्ली बुला लिया। इसी बीच दिल्ली में कोरोना के कारण लॉकडाउन लग गया और परिजनों को यहां आने में विलंब हो गया। इसका फायदा उठाकर सुनसान मकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह ने मकान को खंगाल डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed