फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trespass in jewel shop

आभूषण की दुकान ताला तोड़कर नकदी और 12 लाख रुपये के जेवर चोरी

Tue, 17 Aug 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
trespass in jewel shop
आभूषण की दुकान ताला तोड़कर नकदी और 12 लाख रुपये के जेवर चोरी
विज्ञापन

बघौचघाट। तरकुलवा थाना क्षेत्र के गुलहरिया चौराहे पर सर्राफा की दुकान का शटर तोड़कर सोमवार की रात चोर तिजोरी उठा ले गए। चोरों ने तिजोरी को मठिया खरीद गांव के पास सड़क के किनारे खेत में तोड़कर उसमें रखे तीस हजार नकदी और करीब 12 लाख रुपये के जेवर निकाल लिया था। टूटी तिजोरी खेत में पड़ी थी। सुबह आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दुकानदार को दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने इसकी सूचना तरकुलवा थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिरसिया गोठा गांव निवासी अवधेश वर्मा की गुलहरिया चौराहे पर आभूषण की दुकान है। सोमवार की शाम को हर दिन की तरह दुकान को बंद करके घर चले गए थे। देर रात को चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। चोर दुकान में रखी तिजोरी को उठा ले गए। मंगलवार की सुबह तिजोरी मठिया खरीद गांव जाने वाली सड़क के किनारे एक खेत में टूटी हालत में मिली। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया ह कि तिजोरी में 30 हजार रुपये, 13 सोने की कान की बाली, सोने की 10 नथुनी, 50 सोने की कील, 2 लरी समेत सोने की नथिया, 17 ग्राम पुराना सोना, ग्राहक का गिरवी रखी सोने की चेन, चार किलो चांदी, चांदी के दर्जनों पायल रखा था। उसे चोर उठा ले गए हैं। दुकानदार के मुताबिक, चोरी गए सामान की कीमत लगभग 11 से 12 लाख रुपये है। एसो जयंत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed