फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trespass in four houses in one night

धोबी गांव में एक ही रात चार घरों में चोरी

Sun, 17 Oct 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
trespass in four houses in one night
धोबी गांव में एक ही रात चार घरों में चोरी
विज्ञापन

खुखुंदू। एक ही रात चोरों ने धोबी गांव के चार घरों में चोरी कर दहशत फैला दी। चोर दो घरों में नकबजनी कर तो एक में पीछे से छत पर चढ़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। सूटकेस और बक्से में रखे सोने के जेवर समेत कीमती कपड़े उड़ा ले गए। घटना की जानकारी परिजनों को रविवार सुबह हुई। सूचना पर 112 पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की है। पीड़ितों ने थाने पहुंच तहरीर दी है।

धोबी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव के घर में चोर छत के रास्ते घुसे और छत पर बने दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा बक्सा और सूटकेस उठा ले गए। सूटकेस में एक सोने का हार और कुछ अंगुठियां थीं। इसके अलावा कुछ कीमती साड़ियां भी थीं। इसकी कीमत तकरीबन पचहत्तर हजार रुपए बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी सुबह होने पर खोजबीन की गई। घर के पीछे अरहर के खेत में टूटे सूटकेस और बक्सा मिला। जबकि उसमें रखा समान गायब था। शनिवार की रात ही चोरों ने गांव के रवींद्र नाथ विश्वकर्मा और पड़ोसी रामबेलास विश्वकर्मा के घर में भी नकब काटकर घर में प्रवेश किया और घर के एक कमरे में रखे चार बक्से उठा ले गए। हालांकि उसमें सिर्फ कपड़े और अन्य सामान थे। चोरों के हाथ कुछ खास नहीं लगा। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह सो कर उठने पर हुई। तोड़ा गया बक्सा और बिखरा पड़ा सामान रविवार की सुबह गांव के दक्षिण एक खेत में मिला। उधर, इसी तरह रामजी तिवारी के दरवाजे से चोर साइकिल चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed