{"_id":"60e1fcec8ebc3e13531a5b6a","slug":"trespass-in-daylight-deoria-news-gkp400662189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
सोनूघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र के सोंदा गांव के पास भगवती नगर में एक व्यक्ति के घर ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये और जेवर आदि चोरी हो गए। गृृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
बरहज थाना क्षेत्र के कारायल उपाध्याय निवासी रत्नेश उपाध्याय सोंदा के पास संतोष यादव की मकान में किराए पर रहते हैं। रविवार को 10 बजे रत्नेश उपाध्याय की पत्नी बबिता उपाध्याय इलाज कराने गोरखपुर चली गई थीं। बच्चे व पति रिश्तेदारी में गए थे। 3:30 बजे शाम को वापस आने पर देखे कि घर का मुख्य फाटक का ताला टूटा था। अंदर घुसने पर कमरे व लॉकर आलमारी का टूटा व सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। यह देख बबिता के होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी पीआरबी 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने संदेह के आधार पर किशोर को हिरासत में लिया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि चोरों ने दिनदहाड़े चोरी में ढाई लाख रुपये, एक चेन, एक झाला, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछुआ करीब 80 हजार कीमत के जेवर लेकर चोर चले गए हैं। कोतवाल राजू सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।