{"_id":"69f8ea9e3b433988b600bcf4","slug":"trees-fell-on-poles-power-supply-disrupted-in-65-villages-deoria-news-c-208-1-deo1044-181020-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेड़ खंभे पर गिरे, 65 गांवों में बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेड़ खंभे पर गिरे, 65 गांवों में बिजली बाधित
Tue, 05 May 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 05 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
बनकटा /रामपुर बुजुर्ग। सोमवार को अचानक हुए मौसम के बदलाव के बाद आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बनकटिया विद्युत उपकेंद्र से होने वाली 65 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई।
बिजली न रहने के कारण पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई,क्योंकि अधिकांश जगहों पर मोटर और पंप से पानी की व्यवस्था होती है।इसके अलावा मोबाइल फोन चार्ज न हो पाने से संचार व्यवस्था भी प्रभावित रही।छोटे दुकानदारों और व्यवसायियों को भी नुकसान उठाना पड़ा।समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार आंधी-तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। उन्होंने जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि 33 केवीए मेन लाइन बाधित हो गई है।विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद