{"_id":"61e84abb5284a9091e733e2b","slug":"treatment-after-corona-test-in-district-hospital-deoria-news-gkp424262440","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद ही लक्षण वाले कोरोना मरीजों का होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद ही लक्षण वाले कोरोना मरीजों का होगा इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच के बाद ही लक्षण वाले कोरोना मरीजों का होगा इलाज
देवरिया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से कवायद की जा रही है। पर्ची काउंटर पर ही बीमारी के बारे में पूछा जाएगा। कोरोना के लक्षण दिखने पर मरीज के लिए एंटीजन जांच कराना आवश्यक होगा। उसके बाद ही वह संबंधित चिकित्सक के पास जा सकेगा। एंटीजन जांच के लिए एक जगह भीड़ न हो, इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाने की योजना है। इसमें कई काउंटर शुरू भी हो गए हैं।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य तथा कई चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमित होने से कॉलेज प्रशासन सतर्क हो गया है। बीमारी की रोकथाम की कार्ययोजना बनाई गई है। अब पर्ची काउंटर पर ही बीमारी की जानकारी देनी होगी। सर्दी, जुकाम, बुखार सहित कोरोना से संबंधित लक्षण वाले मरीजों की पर्ची पर जांच के लिए मुहर लगाई जाएगी। ऐसे मरीज एंटीजन जांच कराने के बाद ही अस्पताल में चिकित्सक के पास जा सकेंगे। साथ ही अस्पताल गेट पर स्थापित कोविड हेल्प डेस्क पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। टेंपरेचर अधिक होने पर एंटीजन जांच के बाद ही प्रवेेश मिलेगा। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को फेस शील्ड, मॉस्क, ग्लब्स उपलब्ध कराए जाएंगे। चिकित्सक कक्ष में भी सैनिटाइजर रहेगा, जिसका समय-समय पर प्रयोग करना होगा।
पारदर्शी प्लास्टिक लगाने का कार्य शुरू
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के मरीज को दूर से देखने के लिए पारदर्शी प्लास्टिक सीट लगाने का कार्य बुधवार दोपहर बाद शुरू कर दिया गया। अब चिकित्सक के पास मरीज नहीं जा सकेंगे। वह प्लास्टिक सीट के इधर से अपनी बात कहेंगे।
विज्ञापन
चार स्थानों पर होगी एंटीजन जांच
कोरोना संक्रमण को देखते हुए चार स्थानों पर एंटीजन जांच की व्यवस्था होगी। पर्ची काउंटर के समीप सीनियर सिटीजन व दिव्यांग के लिए काउंटर होगा। इसी प्रकार इमरजेंसी में भी काउंटर होगा। दवा वितरण कक्ष के बगल तथा जिला महिला अस्पताल गेट पर एंटीजन जांच का कार्य पहले से चल रहा है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में रोकथाम की योजना बनाई गई है। एंटीजन जांच के लिए काउंटर बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज एंटीजन जांच के बाद ही चिकित्सक के पास जा सकेंगे। पॉजिटिव आने पर मरीज को तत्काल दवा की किट उपलब्ध कराई जाएगी। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. एचके मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक व बाल रोग विशेेषज्ञ