फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Travelers are facing difficulties due to the rain that has been continuing for three days.

Deoria News: तीन दिन से हो रही बारिश से यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

Fri, 19 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Travelers are facing difficulties due to the rain that has been continuing for three days.
देवरिया डिपो में बारिश का लगा पानी
-कीचड़ और जलजमाव से बसों पर चढ़ने में यात्रियों को हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। परिवहन निगम बस स्टैंड पर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से परिसर में जलभराव और कीचड़ हो गया है। इसके चलते यात्रियों को बस पर चढ़ने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बीमार और बुजुर्ग यात्रियों को हो रही है।
डिपो से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। यहां गोरखपुर, लखनऊ, सलेमपुर, लाररोड, बेल्थरा और बलिया के यात्री होते हैं। इनमें अधिकांश ड्यूटी और इलाज कराने के लिए दूसरे शहरों में जाने वाले होते है। इनकी सुबह चार बजे से ही डिपो पर भीड़ लगनी शुरू हो जाती है। वहीं दूर-दराज के शहरों से आने वाले यात्री पहले से ही बसों के मिलने का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन डिपो पर इन यात्रियों की सुविधा के लिए कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

हर बरसात में परिसर के अंदर जलभराव हो जाता है। इसके चलते कीचड़ और फिसलन से यात्रियों को चोटिल होने का भय बना हुआ है। वर्तमान में तीन दिन से रूक-रूक कर हो रही बरसात ने इन यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर और गोरखपुर की ओर जाने वाले डिपो के गेट पर कीचड़ और जलभराव हो गया है। यात्रियों को बसों पर चढ़ने में चोटिल होने का भय बन बना हुआ है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। वहीं डिपो परिसर के सामने लगने वाली दुकानें गेट के आसपास ही दुकानों का कचरा छोड़कर चले जाते हैं।

..
कोट
डिपो परिसर की साफ-सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारी लगाए गए हैं। ये कर्मचारी समय से परिसर की सफाई करते हैं। मुख्य सड़क के विस्तार और चौड़ीकरण के चलते परिसर की सतह सड़क के बराबर हो गई है। इसके चलते बारिश का पानी देर से निकल रहा है। जल्द ही समाधान ढूंढ लिया जाएगा।
कपिलदेव प्रसाद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed