फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Transformer burnt, population of two thousand in darkness for six days

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर जला, दो हजार की आबादी छह दिन से अंधेरे में

Fri, 18 Aug 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 18 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Transformer burnt, population of two thousand in darkness for six days
भाटपाररानी। क्षेत्र के बभनौली में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर छह दिन पूर्व जल गया था। शिकायत के बाद भी अब तक इसे बदला नहीं गया है। इससे दो हजार की आबादी अंधेरे में रहने को विवश है। बिजली उपकेंद्र भाटपाररानी के दक्षिणी फीडर से ग्राम बभनौली की बिजली आपूर्ति संचालित की जाती है। यहां लगा ट्रांसफार्मर पिछले छह दिन से जला हुआ है। इससे गांव के घरों व चनुकी बाजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दिन तो लोग किसी तरह काट ले रहे हैं, लेकिन रात में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। मोबाइल चार्ज नहीं होने से लोगों का आपस में जुड़ा नेटवर्क टूट रहा है। गांव के इद्रीश, सीताराम खरवार, संजय खरवार, उमेश खरवार, राधेश्याम शर्मा, राजदेव शर्मा, राधेश्याम खरवार, विजेंद्र शर्मा, राजवंशी, अनिल अहमद, हमीद, सुशील पांडेय, महंथ पांडेय, लल्लन पांडेय, वशिष्ठ पांडेय, मदन वर्मा ने बताया कि कई बार उपकेंद्र पर शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सरकार 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश जारी की है, पर सब हवा-हवाई साबित हो रहा है। एसडीओ कामतानाथ पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर जल्दी ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed