फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Transformer burnt in Kaparwar, five thousand population in darkness

Deoria News: कपरवार में जला ट्रांसफार्मर, पांच हजार आबादी अंधेरे में

Sun, 14 May 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Transformer burnt in Kaparwar, five thousand population in darkness
सूख गईं पानी की टंकियां, उबले लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार गांव स्थित पूरब टोला में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया। इससे गांव की करीब पांच हजार की आबादी अंधेरे में है। ट्रांसफार्मर के दो दिनों से जलने के कारण लोगों के घरों की पानी की टंकियां सूख गई हैं। जबकि उमस भरे मौसम में लोग उबलते रहे।

ग्राम पंचायत कपरवार के पूरब टोला में विद्युत आपूर्ति के लिए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। लोगों के अनुसार शनिवार शाम अचानक तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया। जिससे गांव के करीब पांच हजार लोगों के घरों की आपूर्ति बाधित हो गई है। गांव के देवेश सिंह, अखिलेश सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, रणजीत सिंह, सुदर्शन गुप्त, पुरुषोत्तम मिश्र, ध्रुव पांडेय, हरिचंद, सुधाकर चौरसिया आदि का कहना है कि चिलचिलाती गर्मी में दो दिनों से आपूर्ति बाधित है। दिन तो किसी तरह कट जा रहा है, लेकिन रात काटना मुश्किल हो गया है। ट्रांसफार्मर के जलने से बिजली के उपकरण बैठ गए हैं। लोगों का यह भी कहना है कि बरहज ब्लॉक का सबसे बड़ा और पूर्व में सांसद का गोद लिया गांव है। शिकायत के बाद भी कोई पुरसाहाल नहीं निकल सका है। ट्रांसफार्मर न बदले जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। इस संबंध में एक्सईएन सचिन सिन्हा ने बताया कि मामला जानकारी में नही है। पता कराकर समुचित व्यवस्था करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed