{"_id":"6272c4f8d360a04f723eac0e","slug":"transfer-in-police-department-three-so-sent-to-line-deoria-news-gkp4357137181","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, तीन एसओ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, तीन एसओ लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, तीन एसओ लाइन हाजिर
देवरिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने मंगलवार की रात में थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव किया है। लापरवाही और शिकायत मिलने पर तीन थाना प्रभारियों को लाइनहाजिर कर दिया है। जबकि तीन दरोगा और एक निरीक्षक को एसओ की जिम्मेदारी मिली है।
एसपी ने तरकुलवा एसओ नवीन कुमार सिंह को लार की कमान सौंपी है। बरहज के थाना प्रभारी टीजे सिंह को तरकुलवा और पथरदेवा चौकी प्रभारी जय शंकर मिश्र को बरहज का एसओ बनाया गया है। भाटपाररानी के निरीक्षक संतोष कुमार को भटनी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन में तैनात जितेंद्र कुमार को भाटपाररानी काएसओ बनाया गया है, जबकि भटनी के थाना प्रभारी रहे गोपाल पांडेय को एएचटीयू थाने का प्रभारी बनाया गया है। महुआडीह के थाना प्रभारी विपिन मलिक को गौरी बाजार का नया एसओ बनाया गया है। एसओ मईल प्रमोद सिंह को एसओ महुआडीह, रामपुर कारखाना के एसओ अनिल कुमार को मईल की जिम्मेदारी दी गई है। जेल रोड पुलिस चौकी के प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी को रामपुर कारखाना का एसओ बनाया गया है। बरियारपुर के एसओ आशुतोष कुमार, एकौना के श्याम लाल निषाद और लार के एसओ बरजोर सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है। एएचटीयू थाने के प्रभारी मनोज प्रजापति को बरियारपुर और गौरी बाजार थाने के एसएसआई दीपक को एकौना का एसओ बनाया गया है।