{"_id":"661054796218c9697704cfc4","slug":"training-start-in-stadium-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-122790-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाटपाररानी में एक व स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ खेलों के प्रशिक्षण को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाटपाररानी में एक व स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ खेलों के प्रशिक्षण को मंजूरी
Sat, 06 Apr 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...फोटो समाचार
अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की तैनाती के बाद खिलाड़ी सहूलियत से कर सकेंगे अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फरवरी से बंद चल रहे खेल प्रशिक्षण शिविरों को चलाने की मंजूरी खेल निदेशालय ने दे दी है। आदेश आने के बाद शुक्रवार से इसे प्रारंभ कर दिया गया। शहर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ और भाटपाररानी में एक खेल के कैंप चलाने की अनुमति दी गई है। अप्रैल माह के पहले सप्ताह से ही खेल शिविर शुरू होने से खिलाड़ियों को अभ्यास में आ रहीं दिक्कतें अब नहीं होंगी।
वर्ष 2024-25 के लिए अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की तैनाती को हरी झंडी दे दी गई है। शासन की ओर से इस बार भी आउटसोर्सिंग एजेंसी मेसर्स टी एंड एम सर्विसेज कन्सल्टिंग प्राइवेट लि. एवं अवनी परिधि एनर्जी एंड कम्युनिकेशन प्रा.लि. का चयन किया गया है। ये दोनों एजेंसियां ही प्रशिक्षकों को तैनाती इस सत्र में करेंगी। दोनों एजेंसियों का पत्र भी खेल विभाग को मिल गया है।
इसके अंतर्गत एथलेटिक्स के लिए पूजा सिंह, ताइक्वांडो गिरीश सिंह, हॉकी में शकील अहमद, क्रिकेट में अवधेश यादव, खो-खो में शालिनी शर्मा, फुटबाल में विजय कुमार पाल, वाॅलीबाल में लालू सिंह यादव, हैंडबाल में दिवाकर मणि त्रिपाठी और भाटपाररानी स्थित स्टेडियम में एथलेटिक्स के लिए विश्वजीत यादव को रखा गया है।
विज्ञापन
आदेश आने के बाद फरवरी माह से ही स्टेडियम में नहीं दिखने वाले प्रशिक्षकों को आनन-फानन बुलाकर शुक्रवार को ज्वाइन कराया गया। ज्वाइन करने के पूर्व उनसे फिटनेस प्रमाणपत्र लिया गया। इसके लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के पास कई बार दौड़ लगानी पड़ी।
बृहस्पतिवार की देर शाम को खेल निदेशालय की ओर से प्रशिक्षण शिविरों को पांच अप्रैल से संचालित करने का आदेश आ गया। ऐसे में पुराने प्रशिक्षकों का ही नवीनीकरण किया गया है। इसके बाद शुक्रवार से स्टेडियम में आठ व भाटपाररानी में एक खेल शिविर शुरू हो गए। अब खिलाड़ियों संबंधित खेलों में प्रशिक्षक की देखरेख में अभ्यास कर सकेंगे। ज्वाइन करने के पूर्व विभागीय आदेश के तहत प्रशिक्षकों से फिटनेस प्रमाणपत्र लिए गए।
-राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी