{"_id":"690e402c5a004a7312099665","slug":"training-on-malaria-and-infectious-diseases-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-167347-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मलेरिया और संक्रामक बीमारियों से बचाव दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मलेरिया और संक्रामक बीमारियों से बचाव दिया गया प्रशिक्षण
Sat, 08 Nov 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फाइलेरिया मरीजों की जांच के लिए प्री टास्क नाईट ब्लड सर्वे के लिए लैब टेक्निशियन व स्वास्थ्य कर
- फोटो : katra news
देवरिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों के लिए संक्रामक एवं वेक्टर जनित बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया तथा अन्य मच्छर जनित रोगों की रोकथाम, बचाव एवं उपचार संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नवनियुक्त आरक्षियों को इन बीमारियों के लक्षण, कारण, पहचान तथा समय पर उपचार की जानकारी देना था ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहकर समाज में भी जन-जागरूकता फैला सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर निदेशक मंडल के डॉ. वीके श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. संजय गुप्ता, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंद्र प्रकाश मिश्र, जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ. आकांक्षा गुप्ता तथा संजय श्रीवास्तव, चीफ फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक बताया कि स्वच्छता, जल निकासी, मच्छर रोधी उपायों और समय पर जांच कराना ही इन रोगों की रोकथाम का प्रमुख माध्यम है।
साथ ही उपस्थित आरक्षियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, शरीर में पर्याप्त जल की मात्रा बनाए रखने तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए। डॉ. आकांक्षा गुप्ता द्वारा महिला आरक्षियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श सत्र आयोजित किया गया तथा चिकित्सकीय जांच एवं आवश्यक उपचार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जनसहयोग से ही डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। सभी आरक्षियों से अपील की गई कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को अपने परिवार और समुदाय में भी साझा करें, ताकि स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके।