{"_id":"62d6f9a55eed9325eb51f516","slug":"train-went-but-gate-not-opend-upto-one-and-half-hours-salempur-news-gkp444258150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन जाने के बाद भी डेढ़ घंटे बंद रहा रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन जाने के बाद भी डेढ़ घंटे बंद रहा रेलवे फाटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन जाने के बाद भी डेढ़ घंटे बंद रहा रेलवे फाटक
लोगों ने नशे में धुत गेटमैन का वीडियो बनाकर वायरल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के बाईपास रोड स्थित 115 नंबर रेलवे फाटक सोमवार की रात ट्रेन जाने के बाद करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा। परेशान लोग जब कारण जानने गेटमैन के केबिन में पहुंचे तो गेटमैन नशे में पड़ा था। बाद में स्थानीय पुलिस और स्टेशन मास्टर से शिकायत कर लोगों ने रेलवे फाटक खोलवाया।
मौजूद लोगों ने नशे में धुत गेटमैन का वीडियो बनाकर जिम्मेदारों से शिकायत करते हुए सोशल साइट पर वायरल किया है। उधर, रेलवे फाटक डेढ़ घंटे बंद रहने से क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार व एंबुलेंस के फंसे होने का वीडियो साझा किया जा रहा है।
भटनी-भरथुआ बाईपास सड़क मार्ग स्थित 115 नंबर रेलवे क्रॉसिंग से मंगलवार रात करीब नौ बजे ट्रेन गुजरी। ट्रेन जाने के बाद लोग फाटक खुलने का इंतजार करने लगे। कुछ समय तक गेट नहीं खोलने पर लोग दूसरी ट्रेन आने की बात समझ चुप रहे, लेकिन डेढ़ घंटे क्रॉसिंग बंद होने पर कुछ लोग गेटमैन के केबिन में घुस गए। लोगों ने देखा केबिन में गेटमैन नशे में धुत पड़ा है।
विज्ञापन
लोगों ने इसका वीडियो बनाने के साथ उसे उठाने का प्रयास किया। आरोप है कि वह उठा, लेकिन गेट खोलने से इनकार कर दिया। लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस व रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों से की। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर ने गेटमैन से बात कर फाटक खोलवाया। किसी ने रात की पूरी घटना मंगलवार सुबह सोशल साइट पर वायरल कर दी। लोग वीडियो देख गेटमैन को जहां कोस रहे हैं वहीं, जिम्मेदारों से गेटमैन पर कार्रवाई करने को कह रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच में दोषी पाए जाने पर गेटमैन पर कार्रवाई की जाएगी।