फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Trailer rams into e-rickshaw; one dead, five injured including a woman.

Deoria News: ट्रेलर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला समेत पांच घायल

Sat, 13 Jun 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Trailer rams into e-rickshaw; one dead, five injured including a woman.
बरहज​ ​स्थित रामजानकी मार्ग पर हुए हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस में लादते लोग 
बरहज। पलियां मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रामजानकी मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर में बेकाबू ट्रेलर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पैना निवासी तेजनारायण चौहान (70) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, महिला सहित पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

जोरदार धमाके और मची चीख-पुकार से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत नाजुक देख मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कपरवार चौराहे से सवारियों को लेकर एक ई-रिक्शा बरहज की ओर जा रहा था। पलियां मोड़ के पास बरहज की ओर से आ रहा बेकाबू ट्रेलर ने इॅ-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसा देख अगल-बगल के लोग दौड़ पड़े। किसी तरह घायलों को ई-रिक्शा से निकाला गया। पैना निवासी तेजनारायण की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बरहज के पटेल नगर निवासी विवेक निषाद (38), आजमगढ़ के दिलशाद (35), तेलियां शुक्ल गांव की पार्वती देवी (60), मईल थाना क्षेत्र के आकाश यादव (27), कपरवार की अंजनी मद्धेशिया (24) घायल हो गईं। प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कांत ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

..
गोरखपुर जनपद में पकड़ा गया ट्रेलर
हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कपरवार चौकी पर पुलिस ने ट्रेलर को रोकना चाहा। चालक ने घेरा तोड़ गाड़ी लेकर उग्रसेन पुल से गाेरखपुर जनपद में प्रवेश कर गया। हालांकि चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह और दीवान मनसोक कुमार स्थानीय लोगों के साथ गाड़ी का पीछा करते हुए गाड़ी को गोरखपुर जनपद की सीमा में पुल पार दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed