{"_id":"626ed204f0bbd512a24dc04b","slug":"trafic-held-on-bhagalpur-bridge-till-5th-may-salempur-news-gkp4353882114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मई तक बंद रहेगा भागलपुर पुल पर आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मई तक बंद रहेगा भागलपुर पुल पर आवागमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच मई तक बंद रहेगा भागलपुर पुल पर आवागमन
भागलपुर। भागलपुर में सरयू नदी पर बने पुल पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसकी वजह से आवाजाही 24 अप्रैल से पुर्ण रूप से बंद है। रविवार को सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ने मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारियों की मांग पर पांच मई तक पुल बंद रखने का निर्णय लिया।
भागलपुर पुल के छठे पाए के दबने और बेयरिंग टूटने से आवागमन के दौरान कंपन होने और स्लैब में दरार पड़ने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसकी मरम्मत के लिए विभाग ने मुंबई की कंपनी को बेयरिंग बदलने और मरम्मत का कार्य सौंपा। कंपनी ने 12 जनवरी से भारी वाहनों पर रोक लगाकर मरम्मत का कार्य शुरू किया। बेयरिंग बदलने के लिए डीएम ने 24 अप्रैल से 1 मई तक आवागमन बंद करने का आदेश दिया था। कंपनी के अधिकारियों की मांग पर रविवार को पुल का निरीक्षण कर परियोजना प्रबंधक ने पांच मई तक समय बढ़ाते हुए सख्त हिदायत दी कि मजदूर बढ़ाकर मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि मरम्मत का कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों की मांग पर चार दिन और पुल से आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। उसके बाद भी कुछ दिन भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। छह मई से छोटी वाहनों का आवागमन एक लेन से धीमी गति से शुरू किया जाएगा।
पुल बंद होने से क्षेत्रीय लोगों की बढ़ रही है परेशानी
बलिया के सीमा से सटे होने के कारण गांवों और कस्बों के छोटे बड़े कारोबारी थोक सामानों की खरीदारी के लिए बेल्थरा रोड बाजार पर निर्भर रहते हैं। बेल्थरा रोड पुराना बाजार होने के कारण थोक सामान बड़े पैमाने पर पुल से देवरिया जिले के गांवों और कस्बों के दुकानदार लाकर बेचते हैं। रोज सैकड़ों पिकअप गाजीपुर से सब्जी लेकर देवरिया, कुशीनगर, बिहार के लिए जाते हैं, गाजीपुर में सब्जी की खेती बड़े पैमाने पर होती है। इसके अलावा लगन का समय चलने के कारण शादी ब्याह की खरीदारी बेल्थरा रोड बाजार से लोग करते हैं। सबसे ज्यादा परेशान वह लोग हैं जो शादी तय कर चुके हैं, जिन्हें पुल से ही बरात, तिलक ले जाना है। पुल बंद होने से चार घंटे समय जाया कर बड़हलगंज होकर लोग आ जा रहे हैं। वहीं सीबीएससी बोर्ड और विश्वविद्यालय की परीक्षा देने वाले छात्र और छात्राएं चिंतित हैं कि पुल से कैसे आना जाना होगा।