फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   trafic condtables in election duty, co city commanded arrangement

ट्रैफिक सिपाही चुनाव ड्यूटी में, सीओ ने संभाली कमान

Thu, 17 Feb 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
trafic condtables in election duty, co city commanded arrangement
ट्रैफिक सिपाही चुनाव ड्यूटी में, सीओ ने संभाली कमान
विज्ञापन

देवरिया। ट्रैफिक सिग्नल विहीन शहर में महज चंद पुलिसकर्मियों के कंधे पर इन दिनों यातायात व्यवस्था है। विधानसभा चुनाव में ट्रैफिक सिपाहियों की ड्यूटी लगने के कारण बृहस्पतिवार को खुद सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी को कमान संभालनी पड़ी। बुधवार की आधी रात को मेडिकल कालेज रोड पर अक्सर खड़ी होने वाली निजी एंबुलेंस की जांच करने पहुंच गए। सीओ को देखते ही एंबुलेंस चालक भाग निकले।
विधानसभा चुनाव और वीआईपी ड्यूटी के कारण इस समय 40 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में तीन पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों की संख्या कम होने कारण चौक-चौराहों पर कुछ पीआरडी के जवान यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग कर रहे हैं। बस स्टेशन के पास निजी बसों का जमावड़ा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह सीओ ने बस स्टेशन के पास सवारियों को भरने वाले निजी बस चालकों पर शिकंजा कसना शुरू किया। उन्होंने नौ डग्गामार बसों का चालान किया। इस दौरान टीएसआई त्रिवेंद्र मौर्य, दरोगा शलामुद्दीन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कसा शिकंजा तो आने लगी पैरवी
बस स्टेशन के पास सीओ ने डग्गामार बसों पर शिकंजा कसना शुरू किया तो नेताओं के फोन आने लगे। पर सीओ ने किसी की एक न सुनी और एक के बाद एक बसों का चालान कर दिया। इसके कारण बृहस्पतिवार को पूरे दिन बस स्टेशन के पास जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नल का प्लान कागजों में सिमटा
देवरिया। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए करीब एक साल पहले सिग्नल का प्लान तैयार किया गया था। इसके लिए नगर पालिका और पुलिस दोनों को संयुक्त रूप से काम करना था। पर अभी तक सिग्नल नहीं लगा और न ही किसी जगह जेब्रा क्रॉसिंग बनाई गई है। इसके कारण लोग मनमाने तरीके से चौराहों पर वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed