फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Track caved in near the approach on Bhatpar-Bhatni road

Deoria News: भाटपार-भटनी मार्ग पर एप्रोच के पास पटरी धंसी

Tue, 16 Jul 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Track caved in near the approach on Bhatpar-Bhatni road
भाटपाररानी भटनी मार्ग पर सवरेजी पुल के पास एप्रोच पर धसी पटरी ।
डेढ़ माह पूर्व सिंगल से टूलेन मे हुआ है नए सिरे से निर्माण, नहीं बनी है पटरी
विज्ञापन


ग्रामीण लाल झंडी गाड़ कर स्वयं कर रहे निगरानी


भाटपार रानी। भटनी भाटपाररानी मार्ग सवरेजी पुल के पास हो रही भारी मूसलाधार वर्षा के चलते एप्रोच के पश्चिम किनारों पर कई जगहों पर पटरी धंस गई है। जिससे बड़े-बड़े होल बन गए हैं। ग्रामीण लाल झंडी लगाकर खतरे का निशान लगाए हैं कि भारी वाहन उधर से न जा सके। इसके चलते बीच मे कहीं कभी भी सड़क धंस सकती है। इससे ग्रामीण भारी वाहनों को आने जाने से मना कर रहे हैं।
बता दें कि अभी हाल ही में करोड़ों रुपए की लागत से इस मार्ग का चौड़ीकरण के साथ नये सिरे से निर्माण कर टू लेन में परिवर्तित हुआ है। परंतु इस 14 किमी लंबे मार्ग पर पटरी का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। जिससे सवरेजी पुल के पश्चिम एप्रोच के पास कई जगह पटरी धंस गई है और उसके होल अंदर पिच तक पहुंच गया है। जिससे कभी भी भारी वाहन के चलने से सड़क धंस सकती है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इससे लोग भयभीत हैं। इसके अलावा पिपरहिया, बनकटा शंभू, फुलवरिया, चंदौली आदि जगहों पर भी पटरी का मिट्टी बह चला है और पटरी का अस्तित्व ही हो रही वर्षा से समाप्त हो गया है। जिससे पिच टूटने की प्रबल संभावना है। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग देवरिया तथा जिलाधिकारी से इस एप्रोच के होल को तत्काल राबिस एवं पत्थर के टुकड़े डालकर बंद करने तथा द़ोनों तरफ तत्काल पटरी निर्माण की मांग की है। उप जिला अधिकारी हरिशंकर लाल ने कहा है कि इसकी जांच कराकर तत्काल रिपोर्ट जिलाधिकारी देवरिया तथा संबंधित विभाग को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन


गांव के नवयुवक राजेश यादव ने ठेकेदार द्वारा बरसात के पूर्व पटरी नही बनाये जाने का आरोप लगाया है।उन्होंने पीडब्ल्यूडी से इसे ठीक कराने की तथा दोनों तरफ पटरी निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि विजय बहादुर चौरसिया ने कहा है कि सड़क के दोनों तरफ कहीं भी पटरी नहीं बनी हुई है जिससे भारी बरसात होने से दोनों तरफ की पटरी टूट जाएगी जिससे सड़क का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed