{"_id":"5e1f45278ebc3e4b33756ff5","slug":"tow-suspended-deoria-news-gkp337348149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कर्मचारी निलंबित, आठ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कर्मचारी निलंबित, आठ का वेतन रोका
विज्ञापन
दो कर्मचारी निलंबित, आठ का वेतन रोका
मंगलवार की देर शाम एसपी ने किया था कार्यालय का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसपी के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले दो एएसआई एम को निलंबित कर दिया गया। 18 लोगों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसपी के इस कार्रवाई से समय से आफिस नहीं आने की परेशानी बढ़ गई है।
मंगलवार की शाम पांच बजे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र कार्यालय पहुंचे। उन्हें आशंका हुई कि तमाम कर्मचारी चले गए हैं। उन्होंने तत्काल निरीक्षण शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले एएसआई एम राजेश उपाध्याय को निलंबित कर दिया। वहीं, दूसरे एएसआई एम हवनेश मलड़ा कई दिनों से बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे थे। उनको भी एसपी ने निलंबित कर दिया। कार्यालय में कुल 18 कर्मचारी समय से पहले चले गए थे। सभी का वेतन रोकते हुए एसपी ने स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की जानकारी होने पर कार्यालय छोड़कर गए लोगों में खलबली मच गई। कुछ लोग तो इधर-उधर गए थे, लेकिन अधिकांश लोग गैर जनपद से ड्यूटी करने आते हैं। समय से पूर्व ही वे चले गए थे। एसपी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि जांच में अनुपस्थित और अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई की गई है।