फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   torch rally with mascot

Deoria News: शुभंकर के साथ निकली मशाल रैली, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के प्रति किया जागरूक

Sun, 14 May 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 14 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
torch rally with mascot
खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी।संवाद
जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स -2022 के मशाल रैली रविवार की सुबह शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शुभंकर बारहसिंघा के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम से इसकी शुरूआत हुई। इसमें खिलाड़ियों के अलावा खेल प्रशिक्षक, विभिन्न विभागों, सामाजिक क्षेत्र, व्यवसायी सहित अन्य लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम से पुलिस स्कॉर्ट के साथ मशाल रैली का शुभारंभ हुआ। स्टेडियम के विभिन्न खिलाड़ी सिविल लाइंस होते हुए जिलाधिकारी आवास के सामने से होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज, जलकल रोड, मेडिकल कॉलेज के पीछे से वापस स्टेडियम परिसर में आए। इसमें ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद, जिला युवा विकास अधिकारी विकास तिवारी, युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार राय, सहायक प्रशिक्षक रवि शर्मा, गिरीश सिंह, शकील अहमद, पूजा सिंह, शालिनी शर्मा, यशवंत सिंह परिहार, शकील अहमद, अशोक कुमार सिंह और रिंकू सिंह आदि शामिल रहे। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में मशाल रैली का स्वागत कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी व सीडीओ रवींद्र कुमार ने खिलाड़ियों से खेलों में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन करने की अपील की। कहा कि खेलो इंडिया मशाल रैली का जनपद में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। जनपद के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करें, यही अपेक्षा है। खेलों में यहां के खिलाड़ी काफी अच्छा कर रहे हैं और अच्छे प्रयास की जरूरत है, इसमें संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर कंपोजिट विद्यालय देसही देवरिया के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। साथ ही देवरिया ताइक्वांडो टीम की ओर से ताइक्वांडो का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, अरविंद सिंह, सुनीता सिंह, रामदरस यादव, देवानंद भारती, संदीप द्विवेदी, पूजा शर्मा, आशुतोष यादव, संदल मणि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed