फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ticket broker arrested from reservation counter

आरक्षण केंद्र से टिकट दलाल गिरफ्तार

Wed, 10 Mar 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
ticket broker arrested from reservation counter
आरक्षण केंद्र से टिकट दलाल गिरफ्तार
विज्ञापन

सलेमपुर। रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर सोमवार को आरपीएफ व सीआईबी टीम की संयुक्त छापा मारा। दो टिकट दलालों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
सीआईबी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह को सूचना मिली कि सलेमपुर आरक्षण केंद्र पर दो युवक आए दिन आरक्षण टिकट कराने आते हैं। सीआईबी प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापा मारा। दो युवकों पर संदेह होने पर उनसे पूछताछ शुरू हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक टिकट मऊ से सूरत तथा दूसरे के पास से देवरिया से जालंधर व दो वाराणसी तक के टिकट बरामद किए गए। इसकी कीमत 4275 रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान नगर के वार्ड छह निवासी शरीफ अंसारी व नदौली गांव निवासी आशीष बताया है। दोनों ने बताया कि करीब तीन साल से वह इस धंधे में संलिप्त हैं। एक टिकट पर चार से पांच सौ रुपये अतिरिक्त लेकर यात्रियों को फर्जी आईडी के साथ बेच देते हैं। भटनी आरपीएफ ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। टीम में अमित कुमार, श्याम प्रकाश, विजय कुमार आदि शामिल रहे।
आरपीएफ ने ई टिकट दलाल को पकड़ा
देवरिया। आरपीएफ ने रेलवे ई टिकट की दलाली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी दर्ज मुकदमे में काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसे देवरिया और औड़िहार आरपीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति के पास 133 अवैध टिकट बरामद हुआ।
विज्ञापन

देवरिया सदर आरपीएफ पोस्ट के दरेागा अबु फरहान गफ्फार ने अवैध टिकटों के धंधे में लगे आफताब अंसारी के खिलाफ 24 नवम्बर को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। जांच पड़ताल में अन्य दलालों के मोबाइल नम्बर आरपीएफ के हाथ लगा। आरपीएफ ने एक मोबाइल नम्बर का डिटेल सर्विलांस निकलवाया। जिसके आधार पर आरपीएफ ने दिल्ली के पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास से टिकट दलाल शिवशंकर निवासी ए-232 इंदर एन्क्लेव फेज-2 किरारी सुलेमान नगर थाना प्रेमनगर जिला-उत्तर-पश्चिम दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed