{"_id":"c2ed75bb2e0fed8116874321024e71c3","slug":"throwing-bombs-to-murder-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम फेंककर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम फेंककर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला देवरिया
Updated Sat, 31 Oct 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुकुरघाटी चौराहे पर देसी बम फेंककर महेंद्र यादव की हत्या करने के एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अभी भी नामजद दो आरोपी सहित पांच लोग फरार हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश देने का दावा कर रही है।
खामपार थानाक्षेत्र के कुकुरघाटी चौराहे पर दो दिन पहले महेंद्र यादव की बम फेंककर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में जमीनी रंजिश और चुनावी दावत उभरकर सामने आई। हत्या के बाद मृतक की पत्नी तारा देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
मुखबिर की सूचना पर खामपार पुलिस ने भटनी- भिंगारी मार्ग के केरवनिया पुल के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान रामबड़ाई पुत्र भृगुराशन निवासी ग्राम कुकुरघाटी के रुप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी बाहर भागने की फिराक में था। थानाध्यक्ष राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक अभियुक्त रामबड़ाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।