फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three thousand people forced to defecate in the open Ckrwa village

चकरवां गांव के तीन हजार लोग खुले में शौच पर मजबूर

Sun, 10 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 10 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन

शौच के डिब्बों में मिर्च पाउडर डालने की शर्मसार करने वाली घटना के बाद चकरवां गांव के लोग घर में शौचालय नहीं होने से पछता रहे हैं। तीन हजार की आबादी वाले इस गांव में दो परिवारों को छोड़ कर करीब 100 परिवारों को खुले में शौच करना पड़ता है।

 गांव में स्वच्छता अभियान के तहत बने  शौचालय महज नुमाइशी हैं। गरीबों को इंदिरा आवास के तहत मिले शौचालय ध्वस्त होने के कगार पर हैं।

चकरवां गांव में स्वच्छता अभियान के तहत तीन दर्जन लोगों को शौचालय की सुविधा दी गई है। लेकिन जब अमर उजाला  की टीम ने मौके पर पड़ताल की तो सिर्फ दो परिवार ही निजी शौचालय का उपयोग करते मिले। 

गांव के 100 घरों की बस्ती में आधे से अधिक परिवार इंदिरा आवास का लाभ ले कर मकान बनाए हैं। इस आवास के साथ शौचालय बनवाने के लिए भी धन दिया जाता है। 

इंदिरा आवास के साथ बनाए गए शौचालयों के ढांचे या तो ध्वस्त हो गए हैं या उसमें कंडे रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed