फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three teachers in custody after Fighting among teachers

Deoria News: स्कूल में प्रार्थना सभा बना अखाड़ा का मैदान, अध्यापकों में मारपीट; तीन शिक्षक हिरासत में

Sat, 23 Dec 2023 03:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Dec 2023 03:51 PM IST
सार

शनिवार को स्कूल खुलने के बाद प्रार्थना हो रहा था। इसी दौरान दो अध्यापक आपस में भिड़ गए। दो शिक्षकों में मारपीट के बाद शिक्षकों में दो गुट हो गया और प्रार्थना सभा में ही दोनों गुटों में लात मुक्का चलने लगा। छोटे बच्चे अध्यापकों की मार पीट देखकर इधर उधर भागने लगे।

विज्ञापन
three teachers in custody after Fighting among teachers
देवरिया समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कंपोजिट विद्यालय धरहरा में शनिवार को प्रार्थना सभा के दौरान जय हिंद बोलने को लेकर शिक्षकों के बीच जूतम पैजार हो गई। इस दौरान अफरातफरी के बीच छात्र-छात्राएं स्कूल से भागने लगे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर कुछ शिक्षक भाग गए। पुलिस ने मौके से चार शिक्षकों को पूरे दिन हिरासत में रखने के बाद शाम को छोड़ दिया। उधर, बीईओ की रिपोर्ट पर बीएसए ने चार सहायक शिक्षकों को निलंबित कर कर दूसरे स्कूल से संबद्ध कर दिया है। प्रधानाध्यापक और एक सहायक शिक्षक को कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह लार थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय धरहरा में प्रार्थना सभा चल रही थी। इस दौरान जय हिंद बोलने को लेकर दो शिक्षक आपस में भिड़ गए। इसके बाद वहां मौजूद शिक्षकों में दो गुट हो गया और लात-मुक्के चलने लगे। यह देखकर बच्चों में भगदड़ मच गई। भागते हुए बच्चे विद्यालय परिसर से बाहर निकले तो शोर सुनकर लोग स्कूल के तरफ दौड़ पड़े। शिक्षकों के बीच मारपीट होते देखकर कुछ लोग बीचबचाव करने पहुंच गए।
विज्ञापन

 

सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर मारपीट कर रहे कुछ शिक्षक भाग गए। पुलिस शिक्षक अरूण कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, अनय कुमार, संजय कुमार शिक्षकों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। उधर, मौके पर पहुंचे बीईओ निर्भय नारायण सिंह ने प्रभारी प्रधानाध्यापक रामविलास व सहायक अध्यापक तथा छात्रों का बयान दर्ज किया। गांव के प्रधान प्रभु साहनी ने बताया कि गुरुजनों के बीच मारपीट की घटना सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ। कुछ दिनों से शिक्षक किसी न किसी बात को लेकर उलझा करते हैं। मारपीट होने के चलते शनिवार को विद्यालय में पढ़ाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed