फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three students died while crossing the railway track

रेल ट्रैक पार करते समय तीन छात्रों की जान गई

Mon, 16 Nov 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Mon, 16 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन

घने कोहरे के चलते छपरा-मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन छात्रों की मौत हो गई। यह घटना गोरखपुर-छपरा रेलखंड के बनकटा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह करीब 6:30 बजे हुई। 

तीनों छात्र ट्रैक पार कर प्लेटफार्म नंबर एक सिवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी पकड़ने के लिए जा रहे थे। तीनों छात्र बचपन के दोस्त थे। 

बनकटा, दास नरहिया के राकेश (20), जगदीशपुर निवासी पवन पाल (20), खामपार के परसिया छितनी सिंह के जिरवनिया टोला निवासी संजीव कुशवाहा (19) सुबह छह बजे सीवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए बनकटा स्टेशन पर पहुंचे थे। तीनों प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ से ट्रेन पकड़ने की तैयारी में थे।

 घना कोहरा होने की वजह से ज्यादा दूर तक दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह 6.25 बजे सिवान-पैसेंजर ट्रेन गोरखपुर जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। 

तीनों प्लेटफार्म नंबर दो से रेल लाइन पार करते हुए पैसेंजर ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। उसी समय डाउन रेल लाइन से दिल्ली-नाहरलागुन एक्सप्रेस और अप लाइन से छपरा-मथुरा एक्सप्रेस आ रही थी। 

तीनों छात्र छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। इंजन से टकराने के बाद वे पैसेंजर ट्रेन के पास जा गिरे। मौके पर उनकी मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना के बाद बनकटा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर शव को कब्जे में ले लिया। 

जीआरपी ने भटनी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस से तीनों छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्टेशन मास्टर ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। हादसे की जानकारी होने पर तीनों छात्रों के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed