{"_id":"623b55a95f5fc539973902b8","slug":"three-sent-to-jail-for-cylinder-theft-deoria-news-gkp430834882","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर चोरी के मामले में तीन जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर चोरी के मामले में तीन जेल भेजे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलिंडर चोरी के मामले में तीन जेल भेजे गए
बरहज। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को सिलिंडर चोरी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपितों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपितों के पास से गैस सिलिंडर को बरामद किया है।
नगर के नंदना पश्चिमी वार्ड निवासी और मां विंध्याचल भगवती के सेवादार सरस्वती प्रसाद चतुर्वेदी के घर से सात मार्च की रात चोरों ने रसोई गैस सिलिंडर को चुराया था। उनके पुत्र मुरारी प्रसाद की तहरीर पर पुलिस चोरी का केस दर्ज कर पर्दाफाश करने में जुटी थी।
एसएसआई सुभाष चंद्र पांडेय ने मुखबिर की सूचना पर नंदना पश्चिमी वार्ड के कमलेश प्रसाद, सोहन निषाद और चंद्रभूषण प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो राज खुल गया। आरोपितों की निशानदेही पर सिलिंडर भी बरामद हो गया। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया गया।