फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three people from Laar are missing...they were doing business in Nepal.

Deoria News: लार के तीन लोग लापता....नेपाल में करते थे कारोबार

Mon, 31 Aug 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 31 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three people from Laar are missing...they were doing business in Nepal.
परेशान परिवार वालों ने दूतावास से लगाई मदद की गुहार, कहा-जल्द पता करेंसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार (देवरिया)। नेपाल त्रासदी में लार नगर से जुड़े एक ही परिवार के तीन लोग पहले दिन से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका है। परिवार वालों को अनहोनी की आशंका सता रही है। कानपुर में रह रहे परिवार वालों ने भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई है। दूतावास ने नेपाल के अधिकारियों से संपर्क कर लापता तीनों के बारे में जानकारी जुटाने की मांग की है। उधर पहाड़ पर फंसे पांच लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि, देर शाम तक उनका रेस्क्यू नहीं किया जा सका था।
जानकारी के मुताबिक, लार नगर के मुख्तार अहमद के पिता कारोबार के लिए नेपाल चले गए। त्रिशूली बाजार में मकान बनवाकर कपड़े का व्यवसाय करने लगे। बाद में बेटा मुख्तार व्यवसाय संभालने लगा। उनके साथ पत्नी, बेटा साहिल भी रहते थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लाउडस्पीकर से पानी का सैलाब आने की चेतावनी के बाद वह सामान रखकर निकल रहे थे। कुछ दूरी पर पहुंचे थे, तभी पानी के तेज बहाव में लापता हो गए। उनका घर और दुकान मलबे में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
हृदय रोग की वजह से रेस्क्यू में आ रही दिक्कत
नेपाल से लौटे जमील अहमद ने बताया कि पहाड़ पर पहुंचने के तीसरे दिन सेना का हेलीकाप्टर रेस्क्यू के लिए पहुंचा। मैं पत्नी निशात बानो बैठ गए। भैया जफर अहमद और भाभी शाहीन अख्तर हृदय की समस्या होने से नहीं बैठ सके। इस वजह से भतीजे रजा, जेया, सिरी शाहीम जो वहीं पर शिक्षक हैं वे भी रुक गए। सेना के जवानों ने बाद में रेस्क्यू करने को कहा। हृदय रोग की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। फिलहाल पांचों लोग सुरक्षित हैं। पहाड़ पर ही रात गुजार रहे हैं। सेना के जवारन खाने-पीने के सामान पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed