{"_id":"6a8c9865b959e8a35f0ec317","slug":"three-people-booked-for-breach-of-peace-over-allegations-of-displaying-a-black-flag-deoria-news-c-208-1-deo1048-189997-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: काला झंडा लगाने के आरोप में तीन लोगों का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: काला झंडा लगाने के आरोप में तीन लोगों का शांतिभंग में चालान
Tue, 25 Aug 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
करमेल गांव में अभिषेक का शव पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन, जुटी भीड़ ने दी श्रद्धाजंलि
सलेमपुर। ईद मिलाद-उन-नबी (बारावफात) के अवसर पर मझौलीराज के वार्ड नंबर-08 मिश्र टोला में घर के सामने काला झंडा लगाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। झंडे पर धार्मिक वाक्य लिखा था। उसके नीचे पेंट से एके-47 जैसा चित्र बनाया गया था।
पुलिस के अनुसार, मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड-08 मिश्र टोला निवासी अब्दुल समद और उनके सभासद भाई अशरफ अली के घर के सामने बिजली के खंभे पर काले कपड़े का झंडा लगा था। झंडे पर उर्दू में धार्मिक वाक्य लिखा था। झंडे को देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मझौलीराज पुलिस चौकी को दी।
जानकारी मिलने पर अब्दुल समद और अशरफ अली ने घर के बच्चों की मदद से झंडे को उतरवा दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने अब्दुल समद के पुत्र के अलावा वार्ड-05 दक्षिण टोला निवासी लकी मंसूरी और उसके पिता बबलू मंसूरी को चौकी पर बुलाकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, छानबीन में पता लगा कि झंडा 22 अगस्त को लगाया गया था। पुलिस झंडा लगाने के उद्देश्य और इसे तैयार करने व लगाने में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। झंडे पर बनाए गए एके-47 नुमा चित्र के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में सलेमपुर के सीओ गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।य