{"_id":"6aa1b60e5fd028e8e8001dac","slug":"three-months-pension-transferred-to-the-accounts-of-one-lakh-pensioners-deoria-news-c-7-1-hsr1010-1445531-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक लाख पेंशनरों के खातों में भेजी गई तीन महीने की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक लाख पेंशनरों के खातों में भेजी गई तीन महीने की पेंशन
Thu, 10 Sep 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले के एक लाख सात हजार बुजुर्ग पेंशन धारकों के खाते में शासन ने अप्रैल से जून की इस वित्तीय वर्ष की पहली किस्त भेज दी है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 से वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान नवीन प्रणाली एसएनए स्पर्श के माध्यम से की जा रही है। इस प्रणाली के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में पेंशन प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम किस्त के रूप में अप्रैल, मई एवं जून की पेंशन की 3000 रुपये उनके खातों में भेजी गई है।
पेंशन से वंचित बुजुर्गों की इस पीड़ा को अमर उजाला ने पिछले महीने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र लाभार्थियों को 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन उनके आधार लिंक बैंक खाते में भेजी जाती है।
उन्होंने बताया कि 60 से 79 वर्ष आयु वर्ग के कुछ लाभार्थियों के खातों में केंद्र सरकार की ओर से 2,400 रुपये तथा राज्य सरकार की ओर से 600 रुपये कुल 3000 रुपये की धनराशि अलग-अलग भेजी गई है।
विज्ञापन
वहीं, 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के लाभार्थियों के खातों में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से 1,500-1,500 रुपये (कुल 3,000 रुपये) की धनराशि भेजी गई है। कुछ लाभार्थियों के खातों में 3000 रुपये की एकमुश्त धनराशि भी भेजी गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने संबंधित पेंशन लाभार्थियों से अपने एनपीसीआई से लिंक बैंक खाते की जांच कर पेंशन की धनराशि प्राप्त होने की पुष्टि करने की अपील की है।