फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three miscreants arrested for robbing 50 thousand from woman

महिला से 50 हजार लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three miscreants arrested for robbing 50 thousand from woman
महिला से 50 हजार लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

भटनी/देवरिया। एकला आम में पीएनबी के समीप महिला से तमंचे के जोर पर 50 हजार नकदी लूट करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। पुलिस लाइंस में डीआईजी/एसपी की मौजूदगी में मामले का पर्दाफाश किया गया।
भटनी थाना क्षेत्र के बनकटा तिवारी गांव की रहने वाली शकुंतला देवी 16 मार्च को बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थीं। तभी गांव और बैंक के मध्य सुनसान रास्ते पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी लूट ली। मामले में केस दर्ज करने के बाद पुलिस, बदमाशों की तलाश कर रही थी। डीआईजी/एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के निर्देश पर भटनी पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम भी बदमाशों की खोज में लगी थी।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस टीम को मुखबिरों से जानकारी मिली कि केरवनिया पुल के पास आरोपित तीनों बदमाश हैं और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। टीम ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से लूट के 32 हजार रुपये, बाइक, तमंचा व दो कारतूस पाए गए। पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपना नाम विनोद राजभर, राजवीर उर्फ जयवीर गोंड निवासी धर्मखोर करन थाना खामपार और सूरज यादव निवासी विशुनपुरा थाना भाटपाररानी बताया। एसपी ने मामले का पर्दाफाश करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की बात कही। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि लूट की रकम के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed