{"_id":"6a9c5fbf8322283d290e8211","slug":"three-members-of-a-cyber-fraud-gang-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1049-191004-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: साइबर ठगी गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: साइबर ठगी गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार
Sun, 06 Sep 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। ऑपरेशन सीवाई वाजरा के तहत बनकटा पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी साइबर अपराध से मिली रकम अलग-अलग खातों में भेजते थे और फिर खाताधारकों को कुछ रकम देकर बाकी रुपये ले लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले तीन मोबाइल और एक महिंद्रा थार बरामद की है।
क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार की निगरानी में बनकटा पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब 2:20 बजे सोहनपुर बाईपास से तीनों गुर्गों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए गुर्गों की पहचान बिहार के सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के ठाकुर के रामपुर निवासी 30 वर्षीय इरशाद अंसारी, गंधर्पा निवासी 24 वर्षीय मुकेश कुमार यादव और रामगढ़ निवासी 35 वर्षीय राजकुमार सिंह के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लेनदेन ऑनलाइन के जरिये करते थे। मामले में बनकटा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गुर्गों के पास से तीन मोबाइल और महिंद्रा थार कार बरामद की है।