{"_id":"63e9bd6080b82c704b08fbd0","slug":"three-killed-in-road-accident-on-deoria-road-in-barhaj-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria Accident: निमंत्रण से घर लौट रहे थे तीन शख्स, सड़क हादसे में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Accident: निमंत्रण से घर लौट रहे थे तीन शख्स, सड़क हादसे में चली गई जान
Mon, 13 Feb 2023 10:06 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी बरहज।
संवाद न्यूज एजेंसी बरहज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Feb 2023 10:06 AM IST
सार
करुअना निवासी दुर्विजय (24) पुत्र ओमप्रकाश, सुरेंद्र चौहान (35) पुत्र सुक्खू, राजू चौहान (30) पुत्र मोहन रविवार की रात करीब 10 बजे हुए हादसे में घायल हो गए। इनमें सुक्खु और सुरेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी बरहज, जबकि राजू को जिला अस्पताल देवरिया ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
देवरिया में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद में बरहज तहसील क्षेत्र स्थित करुअना के निकट बनकटिया पेट्रोल के समीप सड़क हादसे में दो शख्स की मौके पर, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीनों लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। दुर्घटना के शिकार लोग एक कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
करुअना निवासी दुर्विजय (24) पुत्र ओमप्रकाश, सुरेंद्र चौहान (35) पुत्र सुक्खू, राजू चौहान (30) पुत्र मोहन रविवार की रात करीब 10 बजे हुए हादसे में घायल हो गए। इनमें सुक्खु और सुरेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी बरहज, जबकि राजू को जिला अस्पताल देवरिया ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार, तीनों व्यक्ति एक कार्यक्रम में बरहज निवासी मोनू गुप्ता के घर गए हुए थे। जहां से बाइक से वापस घर जा रहे थे। इसी बीच बनकटिया पेट्रोल पंप के निकट देवरिया मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने घटनास्थल पर पहुंच जानकारी ली। जबकि एसडीएम गजेंद्र सिंह और सीओ अशंमुन श्रीवास्तव मौके पर जमे हुए थे। सीओ ने बताया कि तीनों शव को कब्जे में ले लिया गया है।