फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three cattle smugglers arrested, four cattle freed

Deoria News: तीन पशु तस्कर गिरफ्तार चार गोवंश मुक्त कराए

Wed, 05 Nov 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 05 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Three cattle smugglers arrested, four cattle freed
भाटपार रानी। खामपार पुलिस ने सोमवार की रात एक पिकअप से बिहार भेजे जा रहे चार पशुओं को मुक्त कराया। लक्ष्मीपुर बिरमापट्टी तिरहा के पास वाहन चेकिंग कर रही पुलिस ने पिकअप को रोका तो उस पर तीन गायें व एक बछड़ा लदा मिला। तस्कर इन्हें लेकर बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए गो तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। पहली बार पशु तस्करी मामले में पिकअप की मालिक महिला को भी जेल भेजा गया है। जिले में सक्रिय तस्कर आसानी से पशुओं को बिहार पहुंचा दे रहे हैं। गोरखपुर जिले के पिपराइच में पशु तस्करों ने पीछा कर रहे युवक की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

उस घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतरे तो प्रशासन ने सख्ती शुरू की, लेकिन देवरिया में अभी तस्करों का नेटवर्क सक्रिय है। सोमवार की रात खामपार पुलिस ने पिकअप से बिहार भेजे जा रहे पशुओं को मुक्त कराया। इस दौरान नीरज गिरी निवासी ग्राम जोडावलपुर थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार और रवि कुशवाहा निवासी पाखोपाली थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार की गिरफ्तारी हुई। थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना ने बताया कि पूछताछ में पता लगा कि पिकअप कंचन देवी पत्नी कमलेश भारती निवासिनी ग्राम भानपुर टोला जोडावलपुर थाना भोरे जनपद गोपालगंज बिहार व हाल पता ग्राम भिंगारी बाजार थाना खामपार जनपद देवरिया के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पिकअप मालिक को भी पशु तस्करी में लिप्त मानते हुए उस पर भी केस दर्ज कराया है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मुक्त कराए गए गोवंश को शेल्टर हाउस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed