फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three booked attack on advocate's son

अधिवक्ता के बेटे पर हमले में तीन पर केस

Wed, 03 Aug 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
three booked attack on advocate's son
अधिवक्ता के बेटे पर हमले में तीन पर केस
विज्ञापन

वकीलों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
रुद्रपुर। अधिवक्ता के बेटे पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। वकीलों ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
अधिवक्ता राजेश मणि त्रिपाठी के बेटे बिजेंद्र मणि को सोमवार को रनिहवा स्थित लगना देवी ताराकांत स्कूल के करीब कुछ लोगों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनका उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। इस मामले में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल कोतवाल से मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने सरांव बुजुर्ग निवासी सुमित यादव, विशाल यादव, नकईल निवासी शिवेंद्र सिंह सहित अन्य पर मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया। अधिवक्ता राजेश त्रिपाठी, कृष्णमूर्ति त्रिपाठी, आनंद सिंह, ब्रज बिहारी पांडेय, शशिभूषण निगम, बालेंदु पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह, विकास तिवारी आदि ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बार संघ कोतवाली का घेराव करेगा। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed