फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three accused of attempted murder arrested, sent to jail

Deoria News: हत्या की कोशिश के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Wed, 17 Dec 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Three accused of attempted murder arrested, sent to jail
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर करीब 11 माह पहले भलुअनी क्षेत्र के एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अभी भी एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है। भलुअनी थाना क्षेत्र के बरडीहा चंदन निवासी शिवपाल यादव पुत्र प्रद्युम्न यादव 11 महीने पहले किसी काम के लिए खुखुंदू चौराहे पर आए थे। इसी बीच स्थानीय दुकानदारों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर चार-पांच युवकों ने मिलकर शिवपाल पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवपाल को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शिवपाल की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर खुखुंदू निवासी सुनील यादव पुत्र भीम यादव, खुखुंदू बाजार निवासी सोनू और विशाल पुत्रगण लक्खीचंद गौड़ समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार दोपहर में पुलिस को तीन आरोपी सुनील यादव, सोनू और विशाल स्थानीय चौराहे पर मिल गए। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि एक अन्य की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed